फर्टिफ्लो निम्न-पीएच के घुलनशील खाद का एक ब्रांड है जो क्षारीय से लेकर सामान्य प्रकार के मिट्टी में उगने वाले फसलों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके कम पीएच के कारण फर्टिफ्लो पौधों की जड़ों में पोषक तत्वों की उपलब्धता को बढ़ाता है। यह प्रमाणित है की इस उर्वरक में भारी धातु तत्व नहीं हैं जो इसे पर्यावरण के लिए सुरक्षित होने के साथ-साथ खुले खेतों में बूँद सिंचाई पोषण व्यवस्था (ड्रिप इर्रिगेशन) में इस्तेमाल के लिए अनुकूल बनता है।
हमारे फर्टिफ्लो उर्वरक पानी में अत्यधिक घुलनशील होने के कारण पोषक तत्वों का समान प्रसार सुनिश्चित करते हैं। इससे समूचे खेत में एवं जहाँ तक सिंचाई का क्षेत्र है, वहां फसलों की पैदावार तथा गुणवत्ता में बढ़ोतरी मिलती है। फसलों के बढ़ने के दौरान इनका प्रयोग किया जाये तो यह उनके उगने के महत्वपूर्ण प्रारंभिक चरणों में पोषक तत्वों की कमी को दूर करता है।
‘फर्टिगेशन’ की प्रक्रिया में तरल या पानी में घुलनशील उर्वरकों को सिंचाई के पानी में मिलाया जाता है। इस तरह, सिंचाई के दौरान खाद का समान रूप से वितरण किया जाता है, जिससे फसल में पोषक तत्वों की उपलब्धता और प्रभाव में वृद्धि होती है। खाद का इस भांति से किया गया इस्तेमाल किसी भी फसल के ग्रोथ स्टेज एवं मिटटी के गुणों के हिसाब से एक सटीक पोषण व्यवस्था को संभव बनाता है।

कृषि विशेषज्ञों द्वारा सुझाया गया
टमाटर के उर्वरीकरण, सर्वोत्तम तरीके, उपयुक्त प्रोडक्ट्स, ज़मीनी परीक्षण और बहुत कुछ जो आपको जानने की आवश्यकता है।
केला के उर्वरीकरण, सर्वोत्तम अभ्यास, उपयुक्त उत्पाद, ज़मीनी परीक्षण और इसके साथ जो कुछ भी आप जानना चाहते हैं।
कृषकों से प्राप्त, अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न।
फर्टिफ्लो विभिन्न फॉर्मूलेशन में उपलब्ध पानी में घुलनशील एनपीके (NPK) उर्वरकों की एक अभिनव, नई उत्पाद श्रृंखला है। फर्टिफ्लो ड्रिप सिंचाई के लिए विकसित किया गया है और खुले मैदान अथवा ग्रीनहाउस में उपयोग के लिए आदर्श है।
फर्टिफ्लो 8:0:47+7S एक नाइट्रोजन, पोटेशियम और सल्फर युक्त, पानी में घुलनशील उर्वरक प्रोडक्ट है। इसका उपयोग फसल के पकने के स्टेज के दौरान किया जाता है। इसमें नाइट्रोजन से पोटैशियम का अनुपात 1:6 तथा सल्फर से पोटैशियम का अनुपात 1:6.7 है।
पौधे के पकने के स्टेज के दौरान, आप फलों के आकार, रूप, चिरस्थायित्व (शेल्फ लाइफ) और पोषण मूल्य को बढ़ाने के लिए फर्टिफ्लो 8:0:47+7S का उपयोग कर सकते हैं।
हां, इसे एसओपी अथवा एनओपी के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
फर्टिफ्लो 5:45:5+8Zn ज़िंक के साथ NPK (नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटैशियम) की आपूर्ति करता है ताकि फसलों का उत्तम अंकुरण, जड़ों का विकास और उसके पश्चात बेहतर टहनियों का विकास सुनिश्चित किया जा सके।
फर्टिफ्लो 5:45:5+8Zn फसल की प्रारंभिक वृद्धि, वानस्पतिक वृद्धि और फूलों के लगने के स्टेज के दौरान उपयोग के लिए आदर्श है। इससे पत्तों के समूह में सुधार तथा जड़ों और टहनियों के सिरों की उचित वृद्धि सुनिश्चित होती है।
फर्टिफ्लो 12:6:22+12सीएओ एक एनपीके उर्वरक है जिसमें अतिरिक्त कैल्शियम होता है। यह फसल के रोपण से लेकर कटाई तक, कैल्शियम की कमी को रोकने और उपज की गुणवत्ता वृद्धि में सहायक होता है।
आप फर्टिफ्लो 12:6:22+12CaO उर्वरक का उपयोग फसलों के वानस्पतिक ग्रोथ स्टेज, फलों के लगने और बाद में पकने वाले स्टेज के दौरान कर सकते हैं। इससे कुल मिलाकर अंत में प्राप्त उपज की गुणवत्ता में बढ़ोतरी होती है।